{"_id":"640170c811e6ae5eae08e333","slug":"faridabad-car-and-trolley-collides-each-other-6-people-died-in-fatal-accident-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: देर रात फरीदाबाद में डंपर ने मारी कार को जबरदस्त टक्कर, छह दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: देर रात फरीदाबाद में डंपर ने मारी कार को जबरदस्त टक्कर, छह दोस्तों की मौत
Fri, 03 Mar 2023 09:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Mar 2023 09:30 AM IST
सार
राजस्थान नंबर के डंपर ने युवकों की कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार व डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
faridabad accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर डंपर की टक्कर से ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। कार में छह युवक सवार थे। सभी पलवल के रहने वाले थे और गुरुवार देर रात गुरुग्राम से फरीदाबाद आ रहे थे। मांगर चौकी के पास डंपर और कार की भिड़ंत हुई और सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बीके अस्पताल भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले सभी युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी युवक पलवल के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान पुतिन, जतिन, आकाश, संदीप, बलजीत व विशाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
युवक एच आर 30 जी 6661 नंबर की ऑल्टो कार में सवार थे। राजस्थान नंबर के डंपर ने युवकों की कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार व डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौका पाकर फरार हो गया। मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। दोपहर में शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन