{"_id":"5eb69a820a9cd80c6f7b18fa","slug":"faridabad-angry-employees-protested-after-ban-on-dearness-allowance-and-ltc","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: महंगाई भत्ते और एलटीसी पर रोक लगाने से कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: महंगाई भत्ते और एलटीसी पर रोक लगाने से कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Sat, 09 May 2020 05:26 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 09 May 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
PPE KIT सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विरोध के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का किया गया पालन
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं को सुरक्षा उपकरण न देने, महंगाई भत्ते और एलटीसी पर लगाई रोक से गुस्साए कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन किया गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को नगर निगम, बिजली निगम, पर्यटन, जन स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) सिंचाई, शिक्षा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, वन विभाग के कर्मचारियों ने अपने अपने विभागों में प्रदर्शन किया।
चेतावनी: मांगों को पूरा नहीं किया तो लॉकडाउन के बाद आंदोलन करेगें
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान अशोक कुमार, सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर और कोषाध्यक्ष युद्धवीर सिंह खत्री ने आठ सूत्रीय मांग पत्र उपायुक्त यशपाल यादव को उनके आवास पर सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया तो लॉकडाउन के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन