फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad again becomes the most polluted city in the country, AQI 412

एक बार फिर देश का सबसे प्रदूषित शहर बना फरीदाबाद, एक्यूआई 412

Thu, 20 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Faridabad again becomes the most polluted city in the country, AQI 412
Faridabad again becomes the most polluted city in the country, AQI 412
फरीदाबाद। एक बार फिर फरीदाबाद देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बन गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक फरीदाबाद का गंभीर श्रेणी के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 412 दर्ज किया गया। जो सामान्य से आठ गुणा अधिक है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि जिस तरह से प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है, इससे लोगों के सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए लोग सावधानी बरतें। बच्चे और बुजुर्गों को घर पर ही रखें। अगर किसी कारणवश घर से बाहर निकल भी रहें हैं तो मास्क जरूर पहनें। गर्म पानी पीएं, धूम्रपान का परहेज करने के साथ बाहर का खाना न खाएं। वहीं, बल्लभगढ़ का मध्यम स्तर के साथ एक्यूआई 194 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि इस समय प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं। एक तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हवा पर्वी व दक्षिण पूर्व की ओर से चल रही है। साथ ही इसकी रफ्तार भी 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम है और इसमें नमी की मात्रा 66 फीसदी से अधिक है। ऐसे में शहर की जर्जर सड़क पर वाहनों की रफ्तार से उड़ रही धूल वायुमंडल के ऊपरी सतह तक नहीं पहुंच पा रहा है। कोहरा भी वायु की गुणवत्ता को खराब कर रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी), नगर निगम द्वारा प्रदूषण की रोकथाम चलाए जा रहे अभियान के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। लोगों द्वारा इस समय अलाव जलाने की आड़ में जगह-जगह रबड़ व प्लास्टिक भी जलाए जा रहे हैं। इससे निकलने वाले धुएं से भी हवा प्रदूषित हो रही है। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि वह इस तरह के प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नगर निगम से कार्रवाई तेज करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed