फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Accused of eloping with a minor girl on pretext of marriage arrested was in contact for a year

फरीदाबाद से 575 KM दूर की दरिंदगी: आधार में नाबालिग को बनाया बालिग, फिर बनाए संबंध; एक साल से था संपर्क में

Wed, 04 Sep 2024 06:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 04 Sep 2024 06:29 PM IST
सार

फर्जी आधार कार्ड से नाबालिक लड़की को भगाकर मंदिर में शादी करने और दुष्कर्म के आरोपी आदित्य को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Faridabad Accused of eloping with a minor girl on pretext of marriage arrested was in contact for a year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सेंट्रल थाना पुलिस ने 15 अगस्त को एक नाबालिक लड़की को भगाने और उसे फर्जी आधार कार्ड के जरिए शादी करने के आरोप में आदित्य (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश का निवासी है और फरीदाबाद के सेंट्रल थानाक्षेत्र में नाई के रूप में काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आदित्य ने लड़की को शादी का झांसा देकर रायबरेली ले गया और वहां अपनी बुआ के घर ठहरा। रायबरेली में उसने लड़की का फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक दर्ज की गई। आरोपी ने इसी आधार पर मंदिर में लड़की से शादी की और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने 15 अगस्त को सेंट्रल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की। पुलिस ने 3 सितंबर को रायबरेली से लड़की और आरोपी आदित्य को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से लड़की के संपर्क में था और इस दौरान कई बार दुष्कर्म किया। अब इस मामले में बाल विवाह और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed