फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: 1071 new cases of corona, 87 admitted in hospitals

फरीदाबाद : कोरोना के 1071 नए मामले, अस्पतालों में 87 भर्ती

Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: 1071 new cases of corona, 87 admitted in hospitals
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने इस साल के सर्वाधिक 1071 नए मामलों की पुष्टि की। सेक्टर-16 पूरे जिले में संक्रमण का केंद्र बन गया है। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक 74 मामलों की पुष्टि सेक्टर-16 में हुई है। वहीं, 531 केस शहर के अलग-अलग इलाकों से मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए केस में से 87 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और पांच संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं। 26 मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन थेरेपी दी जा रही है। इस समय में जिले में 3899 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 3812 रोगी अपने घरों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

117 दिन में मामले हो रहे दोगुने
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 117 दिन में मामले दोगुने हो गए हैं। मौजूदा समय में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में एक फीसदी भी नहीं है। इसमें सर्वाधिक मामले कुछ चिह्नित इलाकों से मिल रहे हैं। इनमें सेक्टर-16 (रेड जोन), सेक्टर-70, सेक्टर-9, 22, 23, 87, 24, 15, 22, 48, 85, 77, 14, 17, 82, ओमेक्स हिल्स, ग्रीन वैली, आईपी कॉलोनी, ग्रीन वैली, एसजीम नगर, अमर नगर, खेड़ी कला, सैनिक कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, तिलपत आदि इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में 4739 लोगों की कोविड जांच की गई हैं। फिलहाल, 3768 मरीजों की जांच रिपोर्ट सरकारी लैब में लंबित है और 1128 मामलों की रिपोर्ट निजी लैब में लंबित है।
- डॉ. रामभगत, कोविड नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed