फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabaad to Noida distance would be shorter

Faridabad News: 20 मिनट में सिमटेगी फरीदाबाद से नोएडा की दूरी, एक लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Thu, 07 Mar 2024 10:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Faridabaad to Noida distance would be shorter
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए मिट्टी का पुस्ता बनाने का कार्य शुरू
विज्ञापन

गांव नरहावली के पास बने अंडरपास को जोड़ने के लिए बिछाई जा रही मिट्टी
धनंजय चौहान
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी से नोएडा सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। मंझावली पुल के साथ ही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। एक्सप्रेस वे को बनाने के लिए मिट्टी का पुस्ता बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। गांव नरहावली के पास अंडरपास बन चुका है। उसके पास मिट्टी बिछाई जा रही है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से बल्लभगढ़ से मात्र 20 मिनट में नोएडा पहुंचा जा सकेगा। इससे करीब एक लाख लोगों को राहत मिलेगी।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर 65 के पास से शुरू होकर जेवर तक जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 31 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा के अंदर है। बाकी हिस्सा यूपी में होगा। निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से शुरू होकर यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के 12 गांवों से होते हुए कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे को पार करते हुए जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचेगा। जिले में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन

आठ किलोमीटर हिस्से में बनाई जाएगी एलिवेटेड रोड
मास्टर प्लान के तहत बसाए जाने वाले नए सेक्टर तक करीब आठ किलोमीटर हिस्से में एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इसके लिए मिट्टी का पुस्ता बनाकर सड़क बनाने का कार्य निर्माण एजेंसी ने शुरू कर दिया है। एक्सप्रेसवे के रूट में आने वाली गांव को गांव से जोड़ने वाली सड़कों के ऊपर व खेतों तक जाने वाले रास्तों के ऊपर अंडरपास का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर सात जगह अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में निर्माण पूरा करने की लक्ष्य
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कर रही एपको इंफ्राटेक कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले दो वर्ष में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को छह लेन बनाकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इसके दोनों तरफ हरित पट्टी भी विकसित की जाएगी। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण पर 1660.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

वर्जनग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर तेजी से काम चल रहा है। जहां पर अंडरपास के स्ट्रक्चर बन चुके हैं, वहां मिट्टी आदि डालने का काम चल रहा है। अंडरपास को जोड़ने के लिए अप्रोच रोड का जल्द शुरू किया जाएगा। आने वाले दिनों में काम में और तेजी देखने को मिलेगी।
- वीके जोशी, निदेशक, एनएचएआई
00
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से उद्योगों को काफी लाभ होगा। जेवर एयरपोर्ट नजदीक होने से दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यातायात सुगम होने से फरीदाबाद के विकास को रफ्तार मिलेगी।

- नरेश चंदानी, एमडी, डिस्पोसेफ हेल्थ एंड लाइफ केयर लिमिटेड

00एक्सप्रेस वे बनने से फरीदाबाद के विकास को पंख लगेंगे। वहीं, विदेशी निवेशक शहर में निवेश के लिए आकर्षित होंगे। इससे उद्योगों को रफ्तार मिलेगी। माल ढुलाई के कार्य में भी तेजी जाएगी।
- वीरभान शर्मा, प्रधान, फरीदाबद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed