फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabaad team third in athletics championship

Faridabad News: एथलेटिक में फरीदाबाद ने जीता कांस्य

Wed, 06 Dec 2023 11:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Faridabaad team third in athletics championship
- फतेहाबाद की टीम प्रथम और भिवानी दूसरे स्थान पर रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 खेल परिसर में चल रहें राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ बुधवार को संपन्न हो गया। महिलाओं की एथलेटिक टीम स्पर्धा में फरीदाबाद की टीम 28 प्वाइंट लेकर कांस्य जीता। फतेहाबाद की टीम 32 प्वाइंट लेकर स्वर्ण और भिवानी की टीम को 29 प्वाइंट लेकर रजत जीता।
लड़कों की टीम स्पर्धा में 37 प्वाइंट लेकर भिवानी की टीम पहले, 35 प्वाइंट लेकर फतेहाबाद की टीम दूसरे और रेवाड़ी टीम 22 प्वाइंट लेकर तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के 100 मीटर दौड़ में सोनीपत के रमन ने 10.89 सेकेंड में लक्ष्य पूरा कर पहले स्थान पर रहे। झज्जर के रजत ने 11.06 सेकेंड में पूरा कर दूसरे और रोहतक के आकाश 11.10 से में पूरा कर तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में झज्जर के मंजीत ने 54.40 सेकेंड में पूरा कर पहले स्थान पर रहे। फतेहाबाद के शुभम ने 58.42 सेकेंड में पूरा कर दूसरे और फरीदाबाद के रंजीव ने 59.53 सेकेंड में पूरा कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में हिसार की रितिका ने 1 मिनट 3 सेकेंड 81 नैनो सेकेंड में पूरा कर प्रथम स्थान पर रही। जींद की आशा ने 1 मिनट 5 सेकेंड 06 नैनो सेकेंड में पूरा कर दूसरे और चरखी दादरी की मोनिका 1 मिनट 06 सेकेंड 13 नैनो सेकेंड में पूरा कर तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में जींद की टीम 51.27 सेकेंड में पूरा कर पहले स्थान पर रही। फरीदाबाद की टीम 51.42 सेकेंड में पूरा कर दूसरे स्थान पर रही। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कुरुक्षेत्र की अंजली देवी 17.52.03 में पूरा कर प्रथम रही। हिसार की अनिता 18.21.68 नैनो सेकेंड में पूरा कर दूसरे और सोनीपत की मुस्कान 18.32.46 नैनो सेकेंड में पूरा कर तीसरे स्थान पर रही। तीन किलोमीटर दौड़ में फतेहाबाद की खुशदीप कौर 15.54.70 नैनो सेकेंड में पूरा कर पहले स्थान पर रही। फरीदाबाद की कृति 16.06.89 नैनो सेकेंड में पूरा कर दूसरे और भिवानी की निकुंज 16.33.30 नैनो सेकेंड में पूरा कर तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों के 5000 किलोमीटर दौड़ में महेंद्र गढ़ के मोहित 14.26.94 नैनो सेकेंड में पूरा कर पहले स्थान पर रहे। जबकि चरखी दादरी के मोहन 14.27.89 नैनो सेकेंड में पूरा कर दूसरे और जींद के बिट्टू 14.30.40 नैनो सेकेंड में पूरा कर तीसरे स्थान पर रहे। महिला की हैमर थ्रो मुकाबले में झज्जर की दीपांशी 42.64 मीटर फेंक कर पहले स्थान पर रही। फतेहाबाद की मोनिका 40.9 मीटर फेंक दूसरे और पानीपत की खुशी 39.37 मीटर फेंक कर तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों के हैमर थ्रो मुकाबले में झज्जर के रवि 59.87 मीटर फेंक कर पहले स्थान पर रहे। भिवानी के नरेश 57.97 मीटर फेंक कर दूसरे और चरखी दादरी के समबीर सिंह 56.73 मीटर फेंक कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 मीटर का दौड़ रहा विवादित
तीन हजार मीटर दौड़ में भिवानी के राजेश कुमार 13.18.43 नैनो सेकेंड में पूरा कर प्रथम स्थान पर रहे, लेकिन कमेटी ने उन्हें अयोग्य ठहराया। आरोप है कि उनका असली नाम संदीप कुमार है। उन्होंने राजेश कुमार के नाम से दौड़ लगाई। राजेश कुमार मैदान में मौजूद नहीं थे। इस संबंध में जांच बैठा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले फतेहाबाद के गुरनूर को प्रथम घोषित किया गया। उन्होंने 13.28.21 नैनो सेकेंड में दौड़ को पूरा किया था। दूसरे स्थान पर झज्जर के विरेंद्र जून रहे। उन्होंने यह दौड़ 13.39.74 नैनो सेकेंड में पूरा किया।


तलवार बाजी में रेवाड़ी ओवर ऑल रहा प्रथम
लड़कों के तलवारबाजी में रेवाड़ी की टीम पहले स्थान पर रही। जबकि जींद दूसरे और करनाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। ईपी मुकाबले में हिसार की टीम पहले, फरीदाबाद दूसरे और पानीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही। सेवर में करनाल पहले स्थान पर रहा। जींद दूसरे और रोहतक को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed