फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fan fair's wrestling competition in Faridabad ended after a scuffle, police intervened

Faridabad News: फरीदाबाद में पंखा मेले के दंगल का समापन हाथापाई के बाद, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

Mon, 11 Aug 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fan fair's wrestling competition in Faridabad ended after a scuffle, police intervened
फरीदाबाद में पंखा मेले के दंगल का समापन हाथापाई के बाद, पुलिस ने किया हस्तक्षेप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-16 अनाज मंडी में रविवार को पंखा मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल का समापन अचानक हाथापाई के बाद करना पड़ा। हर साल की तरह इस बार भी हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न प्रदेशों से पहलवान मुकाबलों में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

दंगल में सौ रुपये से लेकर एक लाख तक की कुश्तियों का आयोजन हुआ। 51 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी, जबकि 21 हजार रुपये की तीन कुश्तियों में से केवल एक का परिणाम निकला। सबसे अधिक आकर्षण अंतिम 1 लाख की कुश्ती में था जो जोंटी भाटी (भारत केसरी) और मोहित के बीच हुई। दोनों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन मुकाबले के दौरान तनाव बढ़ा और हाथापाई हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया और हालात काबू में किए। इसके बाद दंगल समिति ने आयोजन समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सतीश फागना और मूलचंद शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------
बारिश के चलते स्थगित होकर रविवार को हुआ दंगल

आपको बताते चलें कि पंखा मेला का आयोजन शनिवार को किया गया था लेकिन शनिवार को लगातार हो रही बारिश के कारण दंगल को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। शनिवार को माता के मंदिर पर पूजा अर्चना करने के साथ भगवानों की झांकी निकाली गई। हर साल की तरह इस बार भी पंखा मेला में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया था। पंखा मेला का समापन कुश्ती के साथ किया जाता है बारिश के चलते कुश्ती का दिन आगे बढ़ाया गया था। आयोजकों का कहना है कि मेला काफी अच्छे से संपन्न हो गया है। किसी प्रकार का कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ मौके पर पुलिस बल मौजूद था इसलिए कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed