{"_id":"64b81a1f5b6d3bb9b10a53b5","slug":"fake-passport-and-aadhaar-card-maker-of-rogue-wild-and-billa-arrested-from-gurugram-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9452-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बदमाश जंगली व बिल्ला के फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड बनाने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बदमाश जंगली व बिल्ला के फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड बनाने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार
विज्ञापन
- पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी मनोज से सीपीयू और कंप्यूटर बरामद किए
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने फिरौती, लूट, स्नैचिंग, लड़ाई-झगड़े व अवैध हथियार के मामलों में संलिप्त आरोपी हिमांशु उर्फ जंगली, मनोज उर्फ बिल्ला के फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड बनाने वाले आरोपी मनोज को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग सीपीयू व कंप्यूटर बरामद किए गए, जिनकी जांच की जा रही है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज उर्फ ब्रह्मदत्त गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी का रहने वाला है। उसे 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश करके एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से रेवाड़ी के कुमरोधा का रहने वाला है। वह पिछले 15 सालों से गुरुग्राम में रह रहा था और आधार कार्ड, पासपोर्ट व पेन कार्ड बनाने का काम करता था।
ऐसे बनाया था फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट
कुछ साल पहले सरकार ने आधार कार्ड बनाने का प्राइवेट संस्थाओं को दिया हुआ था। उस समय गांव व शहर के प्रधान, सरपंच व किसी पार्षद या संस्था के अधिकारी द्वारा लेटर पैड पर लिखकर देने पर आधार कार्ड आसानी से बन जाते थे। आरोपी की वर्ष 2015-2016 में जंगली व बिल्ला से मुलाकात होने पर दोस्ती हो गई थी। पैसे के लालच में आरोपियों का आधार व पेन कार्ड और फिर पासपोर्ट बना दिए गए थे। आरोपी को पूछताछ के बाद बुधवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।