फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fake ghee and tea leaves factory busted

Faridabad News: नकली घी और चायपत्ती बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़

Sat, 29 Jul 2023 10:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Jul 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Fake ghee and tea leaves factory busted
नामी कंपनी के लेबल लगाकर बाजार में बेचता था माल, गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला इलाके के एक मकान में नामी कंपनियों के नाम से नकली देसी घी बनाने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। शुक्रवार रात टीमों ने नकली घी और चायपत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस फैक्टरी संचालक को पकड़कर मामले की जांच कर रही है।
आरोपी करीब नौ माह से सूर्या कॉलोनी स्थित सेहतपुर की गली नंबर-8 में फैक्टरी चला रहा था। नकली घी और चायपत्ती पैकेट और डिब्बों में भरकर उस पर नामी कंपनियों के नकली लेबल लगाकर दिल्ली-एनसीआर के बाजार में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

मधुसूदन, आनंदा व पतंजलि कंपनी की तरफ से नामित अधिकारी जितेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी कंपनी के नाम से सूर्या कॉलोनी स्थित सेहतपुर में नकली उत्पाद बनाए जा रहे हैं। आरोपी इन्हें असली बताकर बाजार में खुलेआम बेच रहा है। उन्होंने पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग को मामले की सूचना दी। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारकर मूलरूप से राजस्थान के अलवर निवासी बलदेव गोयल को काबू किया। आरोपी के पास कोई लाइसेंस नही था। आरोपी की फैक्टरी से काफी मात्रा में पतंजलि, मिल्कफूड, आनंदा, मधुसूदन, मदर डेयरी व अमूल देसी घी के आधा व एक लीटर के पैक बरामद हुए। इसके अलावा स्कूटर वनस्पति घी के 15 किलो के पांच टीन, महाकोष रिफाइंड, सोयाबीन ऑयल, छोटा गैस सिलिंडर, दो इलेक्ट्रिक पोली सीलिंग मशीन, एक बोतल फ्लेवर, इलेक्ट्रिक कांटा, नकली टाटा टी के पैकेट व दो बेग चायपत्ती के बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे जिलों तक फैला रखा था नेटवर्क
जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना नेटवर्क दूसरे जिलों तक फैला रखा था। नकली माल को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, राजस्थान, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी नकली लेबल, पैकिंग के डब्बे, मिलावटी सामान आदि कहां से लेकर आता था, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा उसके साथ कितने लोग और जुडे़ हुए हैं, इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed