फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Factory worker dies after falling into hot water

Faridabad News: फैक्टरी में गर्म पानी में गिरकर कर्मचारी की मौत

Thu, 11 Dec 2025 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Factory worker dies after falling into hot water
फैक्टरी मालिक व मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

30 अक्तूबर को सरूरपुर औद्योगिक इलाके की फैक्टरी में हुआ हादसा

मुजेसर थाना पुलिस कर रही कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके के सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में संदिग्ध हालात में गर्म पानी में गिरे कर्मचारी की मौत हो गई। कई दिन से गंभीर हालत में नगीना राम का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि उसके पिता को जान-बूझकर गर्म पानी में धक्का दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मुजेसर थाना पुलिस ने मालिक व मैनेजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

मृतक 50 साल के नगीना राम नेहरू कॉलोनी के रहने वाले थे। उनके बेटे गुड्डू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिता नगीना राम सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री वर्धमान कास्टिंग फैक्टरी में भट्टी चलाने व बनाने का काम करीब 1 साल से कर रहे थे। आरोप है कि 30 अक्तूबर की शाम करीब 5 बजे कंपनी के मैनेजर अमित का फोन आया कि आपके पिताजी नगीना राम कंपनी में जल गए हैं और उन्होंने इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो पिता आईसीयू में बेहोशी की हालत में मिले। करीब एक घंटे बाद होश आने पर बताया कि कंपनी में हाथापाई हुई थी। उन लोगों ने धक्का देकर गर्म पानी के टैंक में गिरा दिया।
विज्ञापन

आरोपी है कि कंपनी मालिक के उकसाने पर मैनेजर व अन्य ने मिलकर नगीना राम को गर्म पानी के टैंक में धक्का देकर गिराया। साथ ही इलाज कराने में भी कंपनी पर सहयोग न करने पर आरोप लगाया। निजी अस्पताल से कंपनी ने नगीना राम को डिस्चार्ज करा दिया तो उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed