फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   f not given a mobile phone then put petrol on the face and burn it

मोबाइल फोन नहीं दिया तो मुंह पर पेट्रोल डालकर जला दिया

Mon, 01 Jan 2018 10:23 AM IST
फरीदाबाद
फरीदाबाद Updated Mon, 01 Jan 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
f not given a mobile phone then put petrol on the face and burn it
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत दीपाली एन्क्लेव इस्माइलपुर में मोबाइल फोन नहीं देने पर दो युवकों ने पड़ोसी के चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे दिल्ली स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दीपाली एन्क्लेव निवासी अनिल उर्फ भूपेंद्र 28 दिसंबर शाम अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला इमाम हुसैन एक अन्य युवक के साथ वहां आया। उसने अनिल से उसका मोबाइल फोन मांगा, मगर अनिल ने मना कर दिया। इस पर दोनों वहां से चले गए।
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों वापस आए। उनके पास बोतल में पेट्रोल था। इमाम हुसैन अनिल के पास पहुंचा और उसके चेहरे पर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद इमाम के दोस्त ने माचिस की तिल्ली जला कर अनिल को आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने कपड़ा डालकर किसी तरह आग बुझाई। इस बीच दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। अनिल का चेहरा और सीना बुरी तरह झुलस गया। एएसआई अमित ने बताया कि अनिल की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed