फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eyes will be on four shooters and runners from the district in Asian Games

Faridabad News: एशियाई खेलों में जिले के चार शूटरों और धावक पर रहेंगी नजरें

Sat, 23 Sep 2023 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 23 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Eyes will be on four shooters and runners from the district in Asian Games
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। चीन के हांगझाऊ में 19वें एशियाई खेलों में शहर के चार शूटर और एक महिला एथलीट हिस्सा ले रही हैं। शहर के लोगों की इन खिलाड़ियों पर नजर होंगी। लोगों को उम्मीद हैं कि खिलाड़ी गेम्स में मेडल जीतकर 0देश और जिले का नाम रोशन करेंगे। ये खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन कर चुके है। खिलाड़ियों का दावा हैं कि एशियाई खेलों में भारत का नाम रोशन करेंगे।
3000 मीटर बाधा दौड़ में लेंगी हिस्सा
जवा गांव की प्रीति लांबा 3000 मीटर बाधा दौड़ (स्टीपलचेज़) में हिस्सा लेंगी। इसके लिए उन्होंने बंगलुरु के साई सेंटर में पिछले तीन महीने से अभ्यास जारी रखा है। उन्होंने विश्व रेलवे, साउथ एशिया, एशियन चैम्पियनशिप समेत कई गेम्स में पदक जीते हैं। उनका कहना हैं कि अब वह चीन में एशियाई खेल में भारत के लिए पदक जीतेंगी।
विज्ञापन

रैपिड फायर पिस्टल में आदर्श लगाएंगे निशाना
आईपी कॉलोनी के आदर्श सिंह एशियाई खेल में .22 रैपिड फायर पिस्टल में अपना भाग्य आजमाएंगे। उन्होंने वर्ष 2015 में शूटिंग शुरू की थी। उसके बाद उन्होंने अभी तक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 67 पदक जीत चुके हैं। 27 पदक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत चुके हैं। उन्होंने एशियन चैम्पियनशिप, साउथ एशियन गेम्स सहित कई प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। पिता हरेंद्र चौधरी ने कहा कि बेटे से पदक की उम्मीद है। अभी तक उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर पर ही बना लिया शूटिंग रेंज
पैरा एथलेटिक्स के अंतरराष्ट्रीय शूटर मनीष नरवाल को अपना आदर्श मानकर छोटे भाई शिवा नरवाल ने घर पर ही 10 मीटर शूटिंग रेंज बना लिया। किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहले वह सुबह से शाम तक घर पर ही अभ्यास करते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सौ से अधिक पदक जीत चुके है। उनका दावा हैं कि इस खेल में मेडल जीतेंगे।


जूनियर वर्ल्ड कप में बना चुके हैं पहचान
सूरजकुंड स्थित ओमेक्स सोसायटी निवासी अनीष मलवाल जूनियर विश्व कप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अब उनका लक्ष्य एशियन गेम्स में पदक जीतना है। कॉमन वेल्थ गेम्स के 25 मीटर रैपिड फायर में स्वर्ण पदक और अन्य प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रौशन कर चुके है। वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से सम्मानित भी हो चुके हैं। पिता जयपाल ने बताया कि वह सूरजकुंड रोड स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में अभ्यास करता है। अनीष 2014 से अभ्यास शुरू किया था।





25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में पदक जीतने का है जुनून
रिद्मा सागवान 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में पदक जीतने के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उन्होंने 2016 से अपनी करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने कई पदक जीत चुकी है। अब एशिया कप में स्वर्ण पदक पर उनकी नजर है। परिजनों का दावा हैं कि देश के लिए जरूर पदक जीतेंगी। नीलम सांगवान ने बताया कि बेटी का अभी तक का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed