फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Expanded area without changing the number of containment zones, new list released

कंटेनमेंट जोन की संख्या में बदलाव किए बिना बढ़ाया दायरा, नई सूची जारी

Fri, 02 Apr 2021 05:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Expanded area without changing the number of containment zones, new list released
Expanded area without changing the number of containment zones, new list released
फरीदाबाद। जिले में 29 कंटेनमेंट जोन हैं, इनकी संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन सख्ती बढ़ा दी गई है। कंटेनमेंट जोन के आसपास के कुछ अतिरिक्त मकानों और गलियों को भी नई सूची में शामिल किया गया है, जहां कुछ संक्रमित मिले हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन की संख्या में बदलाव किए बिना दायरा बढ़ाया है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से जारी की गई हिदायतों को लागू किया गया है। मामले बढ़ने पर निरंतर सूची में बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना को हल्के में न लें। कई राज्यों और देशों में इसके विपरीत असर दिखाई दे रहे हैं। लोग लापरवाह होंगे तो प्रशासन की सख्ती बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने शुक्रवार को इस संबंध में नई सूची जारी की है।
विज्ञापन

इसमें एनआईटी 1, 2, 3, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 7, सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-28, सेक्टर-8, सेक्टर-14, सेक्टर-15, संजय कॉलोनी, सेक्टर-16, 17, 11, सेक्टर-21सी, 46, 18, 78, 89, 86, 9, 76, 45, 29, 55, डबुआ कॉलोनी, चार्मवुड विलेज, सेक्टर-10, 30 और सेक्टर-31 में कुछ मकानों व गलियों के आसपास का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed