फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Exhibition reminds us of the dark chapter of Emergency: MLA

आपातकाल के काले अध्याय को याद दिलाती है प्रदर्शनी : विधायक

Wed, 23 Jul 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Exhibition reminds us of the dark chapter of Emergency: MLA
विधायक मूलचंद शर्मा ने किया संविधान हत्या दिवस प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लोकतंत्र और संविधान की महत्ता को उजागर करने और आमजन को आपातकाल की लोकतंत्र विरोधी ऐतिहासिक घटनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में जन-जागरूकता प्रदर्शनी की शुरुआत की गई है। संविधान हत्या दिवस विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक मूलचंद शर्मा ने रिबन काटकर किया। प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान देश में लोकतंत्र के विरुद्ध हुई घटनाओं और उस समय लागू किए गए कठोर उपायों को तथ्यों और चित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।



बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को देश पर थोपा गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। इसे देश कभी नहीं भूल सकता। आपातकाल के दौरान न केवल मौलिक अधिकारों को समाप्त किया गया, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता को भी दबा दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार भूमिका लाम्बा, पार्षद महेश गोयल, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद सोनू वैष्णव, पूर्व पार्षद हरप्रसाद गौड़, स्वराज भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed