फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Exchange of ADC and Joint Commissioner of Corporation

Faridabad News: एडीसी व निगम के ज्वाइंट कमिश्नर का तबादला

Fri, 27 Mar 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Exchange of ADC and Joint Commissioner of Corporation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेशों के अनुसार फरीदाबाद के चार अधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेशों के अनुसार गोहाना की एसडीएम अंजली श्रोत्रिया को फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त व सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें स्पेशल ऑफिसर एपीजे फरीदाबाद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वह एडीसी सतबीर सिंह का स्थान लेंगी।

वहीं उत्तरी गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल को नगर निगम फरीदाबाद में ज्वाइंट आयुक्त लगाया गया है। वह जीतेंद्र जोशी की जगह कार्यभार संभालेंगे। वहीं मंडल आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में ओएसडी के पद पर कार्यरत रही ऋतु बंसीवाल का तबादला कर उन्हें झज्जर का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन


फरीदाबाद के निवर्तमान अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह को निदेशक अग्निशमन सेवा हरियाणा तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण लगाया गया है जबकि ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम रहे जीतेंद्र जोशी को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed