फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Everyone was upset with the working style of the Mandi Secretary who escaped from the clutches of Vigilance.

Faridabad News: विजिलेंस की पकड़ से भागने वाले मंडी सचिव की कार्यशैली से थे सभी परेशान

Thu, 30 Apr 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Everyone was upset with the working style of the Mandi Secretary who escaped from the clutches of Vigilance.
सब्जीमंडी आढ़तियों से लाइसेंस रिन्यूवल के नाम पर रिश्वत मांगता था सचिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को नूंह मार्केट कमेटी के कार्यालय में सचिव मनोज कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जो जाल बिछाया था, उसमें सचिव तो नहीं फंसा लेकिन मंडी सुपरवाइजर पकड़ा गया। हालांकि मनोज कुमार के नहीं पकड़े जाने के बाद एकदम से व्यापारी वर्ग खुलकर सामने आया और उसके काले कारनामों को लेकर जमकर आरोप लगाए। नूंह मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन और सब्जी व्यापारी थान सिंह कश्यप ने कहा कि सब्जी मंडी के आढ़तियों के लाइसेंस मार्च में रिन्यू हो जाने चाहिए लेकिन सचिव ने जानबूझकर उन्हें रिन्यू नहीं किया। इसके लिए सब्जी व्यापारी लगातार उसके कार्यालय के चक्कर काट रहे थे, लेकिन वह उन्हें कोई न कोई बहाना बनाकर हर बार टाल देता था।
बता दें कि एसीबी की टीम ने बुधवार को मार्केट कमेटी के कार्यालय में छापा मारकर सचिव को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। लेकिन उसे इसकी भनक लग गई और वह दीवार फांदकर भाग गया। इसके बाद एसीबी ने मंडी सुपरवाइर वेदपाल को रंगे हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन

व्यापारी नहीं दे रहे थे रिश्वत: सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान हाजी वज्जी, सब्जी व्यापारी मोहम्मद जैद, थान सिंह कश्यप, शेर खान, मुंशी, बलदेव, फैसल आदि ने आरोप लगाया कि सचिव मनोज कुमार लाइसेंस रिन्यूवल की एवज में पांच हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक की रिश्वत मांग रहा था। जब उन्होंने रिश्वत नहीं दी तो कई बार चक्कर कटवाए, लेकिन फिर भी लाइसेंस रिन्यू नहीं किए। अब वह विजिलेंस की पकड़ में आएगा तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन ने की सीएम से शिकायत: वाइस चेयरमैन मार्किट कमेटी नूंह थान सिंह कश्यप ने बताया कि सचिव मनोज कुमार की कार्यशैली से मार्किट कमेटी कार्यालय के कर्मचारी, सब्जीमंड़ी के व्यापारी, अनाजमंडी के आढ़ती से लेकर मजदूर, किसान सभी परेशान थे। इसकी कार्यशैली को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से भी शिकायत की थी। इस पर निश्चित ही बड़ी कार्रवाई होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed