{"_id":"606709058ebc3e8ca31acb46","slug":"every-day-78-centers-will-be-vaccinated-in-the-district-faridabad-news-noi5747866119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर दिन 78 केंद्रों पर होगा टीकाकरण, स्टाफ को नहीं मिलेगी कोई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर दिन 78 केंद्रों पर होगा टीकाकरण, स्टाफ को नहीं मिलेगी कोई छुट्टी
विज्ञापन
Every day 78 centers will be vaccinated in the district
फरीदाबाद। अप्रैल में पूरे माह बिना किसी छुट्टी के टीकाकरण जारी रखा जाएगा। इसमें आरडब्ल्यूए और अन्य संस्थाओं की मदद से शिविर लगाकर अधिकतम लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी जाएगी। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले भर में टीकाकरण के 120 सेशन आयोजित किए गए। 32 सेशन निजी अस्पतालों में और 98 सेशन सरकारी अस्पतालों की तरफ से आयोजित किए गए।
केंद्र सरकार की ओर से अप्रैल माह में व्यापक टीकाकरण के निर्देश जिले में लागू कर दिए गए हैं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए ऐसा किया गया है। शुक्रवार से जिले में सभी 78 निजी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसमें 32 निजी अस्पताल और 46 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं। इससे पूर्व में जिले में 42 केंद्रों पर ही यह सुविधा उपलब्ध थी। इसमें आठ केंद्रों पर 24 घंटे टीके की सुविधा थी। वहीं, सात सरकारी और 27 निजी अस्पतालों में सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टीकाकरण जारी था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किए हैं। हर दिन टीकाकरण करना होगा। इसके लिए स्टाफ को राजपत्रित अवकाश (गजेटिड होलिडे), आकस्मिक अवकाश जैसी विकल्प नहीं मिलेंगे। फिलहाल स्टाफ की कोई कमी नहीं है। अतिरिक्त सेशन लगाने पर यदि स्टाफ की कमी होगी तो निजी संस्थाओं और अस्पतालों का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षित स्टाफ चिह्नित किया जा गया है। आवश्यकता पढ़ने पर उन्हें सरकारी काम में सहयोग के लिए बुलाया जाएगा।