फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Evening College of Nehru College may get autonomy

नेहरू कॉलेज के ईवनिंग कॉलेज को मिल सकती है स्वायत्ता

Fri, 09 Jul 2021 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Evening College of Nehru College may get autonomy
फरीदाबाद। राजकीय नेहरू कॉलेज में चलने वाले इवनिंग कॉलेज को जल्द स्वायत्ता मिल सकती है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने निदेशालय से पत्राचार कर छात्र हित में सही निर्णय लेने की सिफारिश की है। स्वीकृति मिलने पर दोनों विंग के अलग प्रबंधन वाला प्रदेश का पहला कॉलेज होगा।
विज्ञापन

जिले में इवनिंग विंग के साथ राजकीय नेहरू कॉलेज में सुबह और शाम की दो शिफ्टों में छात्र रेगुलर पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे हैं। मौजूदा समय में एक मात्र प्राचार्य व कॉलेज काउंसिल इसकी व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। वहीं, परेशानी यह भी है कि सुबह के कॉलेज में व्यवस्थाएं सीधे प्रबंधन की निगरानी में रहती हैं, जबकि ईवनिंग कॉलेज में औपचारिताओं के सहारे ही छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इस बात की शिकायत छात्रों सहित कई लेक्चरार मौजूदा प्राचार्य से कर चुके हैं।
विज्ञापन

मामले पर संज्ञान लेते हुए प्राचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने छात्र हित में फैसला लेने की सिफारिश निदेशालय से की है। उन्होंने निदेशालय को पत्राचार करते हुए लिखा कि दिन के समय व्यवस्थाएं कॉलेज कमेटी व प्राचार्य की मौजूदगी में बेहतर बनी रहती है। सांध्य कॉलेज में व्यवस्थाएं निगरानी से दूर रहती हैं। इसी तरह ईवनिंग विंग के छात्रों को मॉर्निंग शिफ्ट में आकर अपनी परेशानी प्रबंधन के सामने रखनी पड़ती हैं। उनकी परीक्षा, कक्षा व अन्य किसी भी तरह की व्यवस्थाएं के लिए वह परेशान होते हैं। ऐसे में बेहतर हो कि अलग से व्यवस्थाएं कर छात्र हित में फैसला लेते हुए ईवनिंग विंग को कॉलेज प्राचार्य, कॉलेज काउंसिल जैसी अलग व्यवस्थाएं देने के लिए स्वायत्ता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कॉलेज की ईवनिंग विंग सहित करीब छह हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं। कई व्यवस्थाएं स्वायत्ता के साथ बेहतर हुई है। इसमें परीक्षा भी शामिल हैं। ऐसे में तय किया गया कि ईवनिंग कॉलेज में व्यवस्थाएं स्वायत्ता के साथ बेहतर होंगी। इसके लिए निदेशालय से न सिर्फ पत्राचार किया गया है बल्कि रिमाइंडर देकर जल्द संज्ञान की मांग की गई है। - डॉ. एमके गुप्ता, कॉलेज प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed