फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Even after the rain, water did not come out from the depot

Faridabad News: बरसात के बाद भी डिपो से नहीं निकला पानी

Tue, 19 Aug 2025 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Even after the rain, water did not come out from the depot
यात्रियों के साथ कर्मचारियों को भी हो रही है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर से बरसात के दो दिन बाद भी पानी नहीं निकल सका है। इस वजह से यात्रियों को पानी से गुजरकर ही बस पकड़नी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर डिपो की ओर से कई बार नगर निगम को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई भी स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

दो दिन पहले हुई भारी बरसात की वजह से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं बल्लभगढ़ बस डिपो में यात्रियों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा था। 2 दिन बीत जाने के बावजूद बल्लभगढ़ बस डिपो से बरसात का पानी निकाला नहीं गया है। इसी वजह से यात्रियों को बस पकड़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिपो के अंदर बने मंदिर के साथ से यात्री होकर गुजर रहे हैं। दूसरी ओर 2 दिन लगातार हुई बरसात की वजह से पानी के अंदर पांच लो फ्लोर बसें खराब हो गईं है।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज कर्मचारी नेता रविंद्र नगर का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारी की ओर से नगर निगम को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed