फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Even after spending crores, the road of Lahdola village is submerged

Faridabad News: करोड़ों खर्च करने के बाद भी लहडोला गांव की सड़क जलमग्न

Mon, 25 Aug 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Even after spending crores, the road of Lahdola village is submerged
करोड़ों खर्च करने के बाद भी लहडोला गांव की सड़क जलमग्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। बल्लभगढ़ बायपास रोड तिगांव पुल से गांव मंझावली तक बनाई गई सड़क पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन समस्या जस की तस है। करीब 13 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बनी यह सीमेंटेड सड़क गांव लहडोला से होकर गुजरती है, जहां हर बरसात में सड़क तालाब जैसी बन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी उन्हें बरसात में पानी से होकर गुजरना पड़ता था और अब नई सड़क बनने के बाद भी हालात नहीं बदले। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोग वही पुरानी समस्या झेलने को मजबूर हैं।


गांव लहडोला निवासी मोहित अधाना ने बताया, “सड़क पर बरसात का पानी भरने से लोगों का चलना-फिरना दूभर हो जाता है। हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है और वाहनों को भी नुकसान होता है। वहीं ग्रामीण संदीप अधाना ने कहा, यह सड़क सुविधा देने के बजाय अब परेशानी बन गई है। करोड़ों की लागत बर्बाद होती नजर आ रही है।
विज्ञापन



इस मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर सरदार सिंह ने गांव के सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि, गांव में जल निकासी की समस्या का समाधान न होने की वजह से सड़क पर पानी भरता है।” ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग अपने ऊपर से जिम्मेदारी हटाने के लिए सारा ठीकरा पंचायत पर फोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात में सड़क तालाब न बने और करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed