फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Estimate of Rs 2.42 crore passed to increase the capacity of 25 transformers

Faridabad News: 25 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए पास करवाया 2.42 करोड़ का एस्टीमेट

Fri, 25 Apr 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Estimate of Rs 2.42 crore passed to increase the capacity of 25 transformers
गर्मी के सीजन में बिजली की मांग अनुसार आपूर्ति का सही प्रबंधन करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : गौरव गौतम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने और शहरवासियों को गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से राहत दिलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगे 25 ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार से 2,42,23,720 रुपये का एस्टीमेट पास करवाया है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गर्मी में शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। गर्मी के सीजन में बिजली की मांग अनुसार आपूर्ति का सही प्रबंधन करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि शहर की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि गर्मी के मौसम में अक्सर बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहते हैं। शहरवासियों को इस परेशानी का समाधान करने के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे 25 ट्रांसफार्मर की 100 और 200 केवीए की अतिरिक्त क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार से 2,42,23,720 रुपये का एस्टीमेट पास करवाया गया है, जिससे पलवल शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी और शहरवासियों को गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से निजात मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed