फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Essential life saving medicines should be available in all hospitals: DC

सभी अस्पतालों में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध हों : डीसी

Sat, 10 May 2025 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Essential life saving medicines should be available in all hospitals: DC
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करनी होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को लेकर बैठक की जा रही है। इसी कड़ी में उपायुक्त विक्रम सिंह ने लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों, प्रबंधकों, सिविल सर्जन व अन्य संबंधित विभागों के साथ चर्चा की।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियां बिना किसी चेतावनी के उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे समय में अस्पतालों में पूरी तैयारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा हमें एक संगठित और मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करनी होगी जो किसी भी आपदा की स्थिति में शीघ्र प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो। इसमें निजी और सरकारी अस्पतालों की सहभागिता अनिवार्य है।
विज्ञापन


उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालों की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि सरकारी अस्पतालों की। सभी अस्पतालों में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां, आपातकालीन सर्जरी के उपकरण, ब्लड बैग्स, पीपीई किट्स और ऑक्सीजन सप्लाई की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। सभी निजी अस्पताल अपनी क्षमता के अनुसार बिस्तरों की संख्या, ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर, ब्लड बैंक की स्थिति तथा ट्रॉमा मैनेजमेंट की जानकारी जिला प्रशासन को नियमित रूप से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस नेटवर्क की स्थिति, उनकी उपलब्धता और संचालन क्षमता पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सभी एंबुलेंस 112 नंबर पर रजिस्टर्ड हो। साथ ही, रैपिड रिस्पॉन्स टीमों की संरचना, प्रशिक्षित स्टाफ और आपदा के दौरान उनके त्वरित पहुंच की रणनीति पर भी विशेष बल दिया गया। डीसी ने कहा कि हर अस्पताल में प्रशिक्षित इमरजेंसी रिस्पॉन्स यूनिट होनी चाहिए जो घायल व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने में सक्षम हो।


बैठक में एडीसी साहिल गुप्ता, नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, डॉ पुनिता हसीजा, डॉ राम भगत, सीटीएम अंकित कुमार सहित जिला के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed