फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ESIC Medical College and CIDC sign agreement

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और सीआईडीसी ने किया समझौता

Thu, 11 Jun 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
ESIC Medical College and CIDC sign agreement
युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल (सीआईडीसी) के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचा विकास केंद्र (एचआईडीसी) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। इस पहल के तहत युवाओं को स्वास्थ्य अवसंरचना विकास, निर्माण प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।




अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को व्यावहारिक और रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराए जाएंगे। एमओयू के क्रियान्वयन के दौरान एचआईडीसी के चेयरमैन डॉ. पीआर स्वरूप, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय, सीनियर डायरेक्टर प्रोजेक्ट्स डॉ. शुचिता कुमार, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एसआर सिंह तथा सीनियर एडवाइजर एलएंडडी संपत कुमार नायडू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed