फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   EPFO recovered Rs 18.41 lakh from PF of DPS employees

Faridabad News: ईपीएफओ ने वसूला डीपीएस कर्मियों के पीएफ का 18.41 लाख रुपये

Wed, 20 Mar 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
EPFO recovered Rs 18.41 lakh from PF of DPS employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की फरीदाबाद शाखा ने ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को संचालित करने वाले हनुमंत फाउंडेशन से 18,41,556 की राशि वसूल की है। कंपनियों से वसूली के लिए कर्मचारी भविष्य निधि की ओर से दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (2) केसांग नामथक तेनजिंग ने बताया कि शहर में लगभग 28 हजार कंपनियों में भारी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में पंजीकृत कंपनियों को प्रतिमाह कर्मचारी के वेतन का 12 प्रतिशत 15 तारीख तक जमा करना होता है, लेकिन कई कंपनियां समय पर प्रोविडेंट फंड (पीएफ) जमा नहीं करती हैं। ऐसे कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। इसको लेकर कंपनियों को खिलाफ पर जुर्माना भी लगाया जाता है। अधिकारी के मुताबिक 2 महीनों की राशि बकाया होने पर 5 प्रतिशत, 2-4 महीने की राशि बकाया होने पर 10 प्रतिशत और 4-6 महीने की राशि बकाया होने पर 15 प्रतिशत तथा महीने दर महीने बकाया राशि पर ब्याज बढ़ता चला जाता है। इसके अतिरिक्त कंपनियों को ब्लैकलिस्ट और केस दर्ज किया जाता है। सभी कंपनियों को समय प्रोविडेंट फंड (पीएफ) जमा करने के लिए जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन

------
हनुमंत फाउंडेशन से बकाया 18,41,556 राशि वसूली
डीपीएस (ग्रेफ) को संचालित करने वाले हनुमंत फाउंडेशन से ईपीएफ बकाया के विलंबित भुगतान के लिए हर्जाना और ब्याज राशि की वसूली की गई है। हनुमंत फाउंडेशन पर मई 2022 से मई 2023 तक 18,41,556 राशि बकाया थी, कंपनी से ब्याज और बकाया राशि की वसूल की गई है। कई बार हिदायत के बाद भी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा था, सोमवार को अधिकारियों ने रिकवरी की। अधिकारियों के अनुसार बकाया राशि का समय पर भुगतान बेहद जरूरी है। विलंबित भुगतान के लिए हर्जाना और ब्याज वसूलने से नियमों का अनुपालन बनाए रखने में मदद मिलती है और कर्मचारियों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed