फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   EPFO issues notices to 500 companies for non-deposit of PF amount

फरीदाबाद: ईपीएफओ ने 500 कंपनियों को जारी किया नोटिस, समय पर नहीं जमा किया पीएफ

Thu, 04 Aug 2022 12:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 12:41 PM IST
सार

नोटिस का 15 दिनों में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। इससे करीब 10 हजार कर्मचारी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
EPFO issues notices to 500 companies for non-deposit of PF amount
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जिले की 500 कंपनियों को समय पर पीएफ जमा नहीं करने पर नोटिस जारी किया है। नोटिस का 15 दिनों में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। इससे करीब 10 हजार कर्मचारी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब 28 हजार कंपनियां हैं। यहां सुई से लेकर रॉकेट तक के पार्ट्स बनाए जाते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में पंजीकृत कंपनियों को हर माह कर्मचारी के वेतन में से 12 फीसदी हिस्सा पीएफ में जमा करना होता है। 
विज्ञापन


इतना ही हिस्सा कंपनी की तरफ से भी उसी खाते में जमा किया जाता है। ईपीएफओ से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों जांच में सामने आया कि लगभग 500 कंपनियों ने पीएफ की राशि कर्मचारी के वेतन से काट ली, लेकिन वह पीएफ खाते में नहीं डाली गई, इसलिए उन्हें डिफॉल्टर की सूची में डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएफ जमा न होने से परेशान लोग
कंपनी द्वारा पीएफ खाते में पैसा जमा करते ही कर्मचारी के फोन पर एसएमएस मिलता है, लेकिन पिछले करीब तीन माह से उन्हें अपने पीएफ खातों की जानकारी नहीं मिल रही है। इससे वह काफी परेशान हैं। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आरएम कंट्रोल कंपनी से कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने पर गुस्साए कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 

इस दौरान कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया था कि कंपनी ने उनका कई माह का पीएफ जमा नहीं किया, तीन माह से वतन भी रोक रखा है। कर्मचारियों द्वारा मांग उठाने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया थ,। हालांकि भारी विरोध प्रदर्शन के कारण कंपनी ने उनकी मांगों को स्वीकार कर जल्द समाधान करने की बात कही थी।

नौकरी जाने के डर से नहीं उठाते मुद्दा
शहर में ऐसी कई कंपनियां हैं जो समय पर कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं कर रही हैं। नौकरी से निकाले जाने के डर से कर्मचारी मांग भी नहीं उठाते। इसका फायदा कंपनियां उठाती हैं।

समय पर पीएफ जमा न करने पर करीब पांच सौ कंपनियों को डिफॉल्टर की सूची में डाला गया है। इन्हें नोटिस दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज यादव, क्षेत्रीय आयुक्त, ईपीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed