{"_id":"6a5a7b9824d2b9d62d0175b4","slug":"entrepreneurs-met-the-district-deputy-commissioner-and-minister-of-state-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75098-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला उपायुक्त और राज्यमंत्री से मिले उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला उपायुक्त और राज्यमंत्री से मिले उद्यमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उद्यमियों ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री राजेश नागर और जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा से मुलाकात की। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के विकास, पर्यावरण संरक्षण और वहां की बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान उद्यमियों ने आईएमटी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ ही उद्यमियों ने उद्योग संचालन में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों का हवाला देते हुए प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी कुछ जरूरी अनुमतियों की मांग की। इस पर राज्यमंत्री राजेश नागर और उपायुक्त आयुष सिन्हा ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि अतिक्रमण के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान हेमंत शर्मा, दीपक प्रसाद और वीके गुप्ता मौजूद रहे।