फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entrepreneurs met SIDBI employees

Faridabad News: एसआईडीबीआई के कर्मचारियों से मिले उद्यमी

Tue, 24 Feb 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs met SIDBI employees
एसआईडीबीआई कर्मियों ने बिना गारंटी के लोन सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। आईएमटी के सेक्टर-69 में सोमवार शाम को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (एसआईडीबीआई) के कर्मचारियों ने फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईएमटीईए) के उद्यमियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आईएमटी में उद्योग और उद्यमियों के विकास, सस्ते लोन की व्यवस्था और उद्यमी किन सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, इन सभी चीजों को लेकर चर्चा की गई।




इस दौरान एसआईडीबीआई कर्मचारियों ने उद्यमियों को आरबीआई की ओर से बिना गारंटी के दिए जा रहे 25 लाख तक के लोन के बारे में बताया, उन्होंने प्रक्रिया भी समझाई की कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा भारत सरकार की ओर से हाल ही में शुरू की गई निर्यात प्रोत्साहन योजना के लाभ के बारे में जागरूक किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि इस योजना के तहत अब डाक से सामान भेजने पर भी निर्यात प्रोत्साहन योजना लाभ उद्यमियों को मिल सकेगा जो कि पहले नहीं मिलता था। चर्चा के अंत में एफआईएमटीईए के सदस्य दीपक प्रसाद ने एसआईडीबीआई की पूरी टीम को बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद कहा। दीपक प्रसाद ने कहा की सभी योजनाएं बेहद लाभकारी हैं और सभी उद्यमियों को इनका लाभ उठाना चाहिए। उद्यमी इन सभी योजनाओं के बारे में जानकर बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed