{"_id":"6ab6c663a572cdcf5b00aa69","slug":"entrepreneurs-in-wazirpur-grappling-with-electricity-and-road-issues-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81050-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली और सड़क की समस्या से जूझ रहे वजीरपुर के उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली और सड़क की समस्या से जूझ रहे वजीरपुर के उद्यमी
विज्ञापन
बुनियादी सुविधाओं की कमी से कारोबार हो रहा है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से उद्यमियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्यमियों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने और खराब सड़कों के कारण उद्योगों का काम प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर उत्पादन और कारोबार पर पड़ रहा है।
क्षेत्र के उद्यमी सारांश और महिला उद्यमी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन के सामने मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि प्रशासन लगातार इस इलाके की अनदेखी कर रहा है। सुविधाओं के अभाव में उद्यमियों को अपने स्तर पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
उद्यमियों के अनुसार बिजली की समस्या के कारण मशीनों का संचालन प्रभावित होता है और उत्पादन प्रक्रिया में रुकावट आती है। वहीं, खराब सड़कों के कारण कच्चा माल लाने और तैयार माल को बाहर भेजने में भी परेशानी होती है। इससे समय और परिवहन लागत दोनों बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर सड़क, नियमित बिजली और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो कारोबार को गति मिल सकती है। उन्होंने प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि उद्योगों को हो रहे आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके।