फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Encroachment not removed from Budiya drain, how to get relief from water logging

Faridabad News: बुढि़या नाले से नहीं हटा अतिक्रमण, कैसे मिलेगी जलजमाव से राहत

Tue, 11 Jul 2023 10:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 11 Jul 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Encroachment not removed from Budiya drain, how to get relief from water logging
3 करोड़ रुपये से कराई जा रही है सफाई, 700 मीटर लोगों का कब्जासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बुढि़या नाले के ऊपर करीब 700 मीटर तक अतिक्रमण के कारण सफाई नहीं हो पा रही है। इससे शहर के लोगों को जल जमाव की समस्या झेलनी पड़ रही है। जल भराव से निजात दिलाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से करीब 3.05 करोड़ रुपये की लागत से बुढि़या नाले का सफाई कराया जा रही है, लेकिन अतिक्रमण के कारण कुछ हिस्से की सफाई नहीं हो पा रही है।
एफएमडीए ने नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार आग्रह कर चुका है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। इससे बारिश के मौसम में जल जमाव की निकासी नहीं हो पा रही है। बुढि़या नाला की लंबाई करीब 2200 मीटर है। एफएमडीए का दावा है कि 1700 मीटर की सफाई हो चुकी है। केवल अतिक्रमण वाले क्षेत्र की अभी तक सफाई नहीं हो पाई है। नाले की सफाई होने के बाद बारिश के मौसम में जल जमाव से राहत मिल सकती थी, लेकिन पिछले दिनों सर्वे के दौरान पाया गया था कि करीब 700 मीटर तक लोगों ने अतिक्रमण कर दिया है। इस एरिया में नाले में कचरा जमा हुआ है। नगर निगम से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। अधिकारियों का दावा है कि यदि नाला साफ कर दिया जाता है, तो जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
विज्ञापन


वर्जन-

नाले के कुछ हिस्सों की सफाई अभी बाकी है। जिन जगहों पर सफाई नहीं हुई है। वहां लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। निगम से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। इसके बाद नाले की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नेहा विज, एफएमडीए पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed