फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   EMU mathura ready for the passenger

सोमवार से चलेगी मथुरा ईएमयू

Sun, 28 Feb 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
EMU mathura ready for the passenger
फरीदाबाद। सोमवार से शहर के लोगों को एक और लोकल ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है। रेल विभाग मथुरा से गाजियाबाद के बीच चलने वाली ट्रेन को शुरू करने जा रहा है। इसको लेकर विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिए हैं। यात्री काफी समय से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस ट्रेन में किराया महंगा होगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04419 सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर मथुरा से रवाना होगी और सात बजकर 47 मिनट पर बल्लभगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन न्यू टाउन स्टेशन पर 7:53 और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 7:58 बजे पहुंचने का समय है। गाजियाबाद से वापसी में शाम को 4 बजकर 5 मिनट पर चलेगी और फरीदाबाद 5:49 पर, न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर 5:55 और बल्लभगढ़ 6:01 बजे पहुंचेगी। लॉकडाउन के बाद ट्रेन के नंबर बदलने के लिए साथ ही ट्रेनों का किराया भी तीन गुना तक बढ़ाया गया है। इससे पहले 22 फरवरी को भी पलवल से गाजियाबाद के लिए ट्रेन चलाई गई थी। एक मार्च से चलने वाली ट्रेन को मिलाकर अब दो ट्रेन हो गई हैं।
विज्ञापन

पलवल से चलने वाली ट्रेन सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर चलती है। बल्लभगढ़ में यह 6 बजकर 20 मिनट, न्यू टाउन पर 6 बजकर 32 मिनट और ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 6 बजकर 38 मिनट पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed