फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees will protest if their demands are not heard

Faridabad News: मांगों की सुनवाई नहीं होने पर कर्मचारी करेंगे आंदोलन

Tue, 12 Sep 2023 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Employees will protest if their demands are not heard
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। निगम कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम कर्मचारियों की मांगो को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जिला प्रधान दलीप ने कहा कि निगम आयुक्त ने सात दिन के अंदर बैठक कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद स्थानीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिला प्रधान ने कहा कि आयुक्त से निगम स्तर की मांगों का समाधान करने के लिए बैठक का समय मांगा है। यदि निगम आयुक्त ने सात दिन के अंदर बैठक का समय निर्धारित नहीं किया और मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ आंदोलन करेगा। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा 15 अक्तूबर को रोहतक में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली विशाल एवं अभूतपूर्व होगी। वहीं, 19 व 20 सितंबर को झाड़ू प्रदर्शन करने तथा 25 से 29 सितंबर तक सभी नगर पालिकाओं में क्रमिक भूख हड़ताल करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए संबंधित यूनियन काम कर रही है। जिला प्रधान दलीप बोहत की अध्यक्षता और कोषाध्यक्ष अनिल चंडालिया के संचालन में बैठक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed