फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees, upset over not receiving their salaries, raised slogans against the Municipal Commissioner.

Faridabad News: वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने लगाए निगमायुक्त के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 15 Oct 2026 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Employees, upset over not receiving their salaries, raised slogans against the Municipal Commissioner.
नगर निगम में ठेकेदार के कर्मचारी बोले, तीन महीने से नहीं मिला है वेतन
विज्ञापन

सरकार के मानकों से भी ज्यादा वेतन में हो रही कटौती

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद में वेतन न मिलने से नाराज सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों ने बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। निगम परिसर में कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने सरकार और नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार अधिकारियों की शह पर उनका शोषण कर रहे हैं और उनको वेतन नहीं दे रहे हैं। जिसके विरोध में सभी कर्मचारी बुधवार को एकत्रित हुए थे।
कर्मचारी हरीश कुमार ने बताया कि शहर में कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम ने आरएस इंटरप्राइजेस को ठेका दिया था। कंपनी ने इस काम के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। कूड़ा उठाने के काम के लिए लगभग 400 कर्मचारी रखे गए थे, जिन्हें वेतन के साथ ही पीएफ और ईएसआई की सुविधा देने की बात कही गई थी। लेकिन सुविधाएं तो दूर की बात है, उन्हें वेतन ही नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने अप्रैल में कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। शुरूआत में सभी को वेतन मिला, लेकिन अगस्त से अक्तूबर तक का वेतन अटका हुआ है। जबकि इस महीने त्योहार भी हैं और सभी का खर्चा बढ़ा हुआ है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकतम कटौती से ज्यादा कटौती उनके वेतन से की जा रही थी।
विज्ञापन

वहीं कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर के लिए 38 हजार रुपये देने की बात कही गई थी, जबकि कई सारी कटौतियां करके सिर्फ 31 हजार ही दिए जा रहे हैं। इसी के विरोध में कर्मचारी बुधवार को एकत्रित हुए थे। कर्मचारियों का कहना था कि अगर उन्हें जल्दी ही वेतन नहीं मिला तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान अरशद, मनोज कुमार, सद्दाम, गौरव, सतीश, अजय बेनीवाल, नौशाद, सुमित, जाकिर, कमरुद्दीन समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed