फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees' strike extended by another three days.

Faridabad News: कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी

Sun, 09 Aug 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Employees' strike extended by another three days.
विज्ञापन

11 तक जारी रहेगा आंदोलन, निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर जुलूस निकाला
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। संघ ने हड़ताल को अब 9 से 11 अगस्त तक तीन दिन के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है।

प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने की, जबकि संचालन सचिव महेंद्र कुड़िया ने किया। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार वायदा खिलाफी कर रही है। कर्मचारी अब सरकार की नीयत समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का लिखित पत्र जारी नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा कि सरकार यदि 11 अगस्त से पहले कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करती है तो संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लेने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की सफाई व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना लिखित सहमति के हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में राज्य उप महासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य उपाध्यक्ष कमला, जिला प्रधान दलीप बोहोत, जिला सचिव अनिल चिंडालिया, सुदेश जैनवाल, रघुबीर चौटाला समेत विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article