{"_id":"6a19dd44d205c42a5a0c8fd1","slug":"employees-protest-in-sector-59-over-non-implementation-of-minimum-wage-scale-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71148-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: न्यूनतम वेतनमान लागू न होने पर सेक्टर-59 में कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: न्यूनतम वेतनमान लागू न होने पर सेक्टर-59 में कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
गुस्साए कर्मचारियों ने कंपनी के मुख्य गेट पर नारेबाजी की और कामकाज बंद कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-59 स्थित एक कंपनी में शुक्रवार को नए न्यूनतम वेतन को लागू करने और ओवरटाइम भुगतान बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने कंपनी के मुख्य गेट पर नारेबाजी की और कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया। प्रदर्शन के चलते कंपनी का काम प्रभावित रहा।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से न्यूनतम वेतनमान में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन प्रबंधन इसे लागू करने में टालमटोल कर रहा है। नियमों के अनुसार, अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम मासिक वेतन 15,220, अर्धकुशल का 16,780, कुशल का 18,500 और उच्च कुशल श्रमिकों का 19,425 निर्धारित किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि दो महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें पुरानी दरों पर ही भुगतान किया जा रहा है। वहीं कंपनी प्रबंधन का कहना है कि सभी को नियमों के अनुसार सैलरी दी जा रही है लेकिन कुछ कर्मचारी नियमों को अनदेखा कर कम प्रशिक्षित होने के बाद भी अधिक प्रशिक्षित वाले कर्मचारियों के बराबर सैलरी मांग रहे हैं। उनकी गलतफहमी दूर कर दी गई है। प्रशासन की तरफ से भी उन्हें नियमों जानकारी दी जा रही है।
बच्चों की फीस भरना हुआ मुश्किल, बंद किया ओवरटाइम
कर्मचारी राकेश ने बताया कि प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के ओवरटाइम भुगतान भी बंद कर दिया है। राकेश ने कहा, महंगाई के इस दौर में पुराने वेतन पर परिवार चलाना नामुमकिन हो गया है। स्थिति इतनी बदतर है कि हम बच्चों के स्कूल की फीस तक नहीं भर पा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन मुस्तैद, गतिरोध बरकरार
कंपनी में दो शिफ्टों में करीब एक हजार कर्मचारी काम करते हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत करने और काम पर लौटने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अड़े रहे।
कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक संशोधित वेतन और ओवरटाइम चालू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल प्रबंधन और श्रमिकों के बीच गतिरोध बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।