फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees protest against suspension, gherao headquarters

Faridabad News: निलंबन के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन, मुख्यालय का किया घेराव

Fri, 06 Feb 2026 02:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Employees protest against suspension, gherao headquarters
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद में सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों के निलंबन के बाद सफाई कर्मचारी विरोध में उतर आए हैं। रविवार के दिन चार सफाई दरोगाओं और एक सहायक सफाई निरीक्षक के निलंबन के विरोध में सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भोजन अवकाश के दौरान निगम मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया और स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर के कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई मनमानी, भेदभावपूर्ण और बिना तथ्यों की जांच के की गई है।

यूनियन के अनुसार निलंबित अधिकारियों की ड्यूटी लिखित आदेश के तहत अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में लगी हुई थी। बावजूद इसके 1 फरवरी को रविवार के दिन मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के शहर निरीक्षण के दौरान इन्हें निलंबित कर दिया गया जिसे कर्मचारी अनावश्यक और अपमानजनक बता रहे हैं। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के इकाई प्रधान राहुल सिंह चिंडालिया ने की जबकि संचालन सचिव विशाल पारछा ने किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने नगर निगम के स्पेशल सैनिटेशन ऑफिसर पर संघ नेताओं के साथ गलत व्यवहार, पक्षपात और दबाव की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। प्रदर्शन में जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला सचिव अनिल चिंडालिया सहित सफाई, सीवरमैन, बेलदार, चालक, क्लर्क और वाटर सप्लाई यूनियनों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए, जिससे यह विरोध व्यापक बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि निलंबित कर्मचारियों को तुरंत बहाल नहीं किया गया और संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। नेताओं ने साफ कहा कि बातचीत के बिना प्रदर्शन जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महिला नेताओं सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed