फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees gheraoed the Municipal Corporation's Executive Engineer who had arrived to oversee garbage collection.

Faridabad News: कूड़ा उठाने पहुंचे निगम के कार्यकारी अभियंता का कर्मचारियों ने किया घेराव

Thu, 27 Aug 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Employees gheraoed the Municipal Corporation's Executive Engineer who had arrived to oversee garbage collection.
पुलिस बल के साथ अर्थमूवर और डंपर लेकर एनआईटी-5 पहुंचे थे अधिकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कूड़ा उठाने पहुंचे नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान को कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। बुधवार को वह पुलिस बल के साथ अर्थमूवर मशीन और डंपर लेकर एनआईटी-5 रेलवे रोड पर कूड़ा उठवाने पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही हड़ताल पर बैठे नगर निगम कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार्यकारी अभियंता का घेराव कर विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों के बढ़ते विरोध को देखते हुए अधिकारी को वापस लौटना पड़ा।

हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हड़ताली कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने हड़ताल को लेकर सरकार से तत्काल बातचीत करने की मांग की है। संघ के राज्य अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय, कराधान एवं आपदा प्रबंधन विभागों से जुड़े कर्मचारी लंबे समय से हड़ताल पर हैं। इससे कर्मचारी और आम जनता दोनों परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हड़ताल समाप्त कराने के लिए गंभीर बातचीत करने के बजाय आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। शास्त्री ने कहा कि पांच अगस्त के बाद मंत्री विपुल गोयल की ओर से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ कोई सार्थक बातचीत नहीं की गई है। कर्मचारियों की मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से होना चाहिए।
विज्ञापन

संघ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि संबंधित मंत्रियों को निर्देश देकर हड़ताली कर्मचारियों के साथ तत्काल वार्ता कराई जाए और सहमति बनने के बाद लंबित मांगों से संबंधित पत्र जारी किए जाएं। संघ ने कहा कि सरकार को आंदोलन को कमजोर करने के बजाय बातचीत, विश्वास और न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed