{"_id":"68d6d5281d5632404d0d3cd1","slug":"employees-are-forced-to-work-in-a-dilapidated-building-vinod-sharma-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52230-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर बिल्डिंग में काम करने को मजबूर हैं कर्मचारी : विनोद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर बिल्डिंग में काम करने को मजबूर हैं कर्मचारी : विनोद शर्मा
विज्ञापन
कहा- कई उपभोक्ता हो चुके हैं चोटिल, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ने शुक्रवार को सेक्टर-16ए स्थित सबडिवीजन में यूनियन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान यूनियन ने बिजली निगम के कर्मचारियों की समस्याओं को जाना और उनके समाधान का वादा किया। सब डिवीजन के सभी कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं लिखित में सर्कल सचिव विनोद शर्मा को दीं।
विनोद शर्मा ने कहा कि टी एंड पी की कमी के साथ ईस्ट सबडिवीजन का दफ्तर जर्जर बिल्डिंग में चल रहा है। विभाग द्वारा काफी समय पहले इसका सर्वे भी कराया जा चुका है। इसके बावजूद कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर यहां काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसकी छत का प्लास्टर व लिंटर टूट कर कई बार दफ्तर में काम करने वाले स्टाफ के सिर के ऊपर गिर चुका है। कई बार उपभोक्ता भी इससे चोटिल हो चुके हैं। विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
एचएसईबी के ओल्ड फरीदाबाद यूनिट के सचिव सत्यवान लोहचब ने कड़े शब्दों में निगम के ऐसे लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कर्मचारी के साथ दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी एसडीओ ऑपरेशन ईस्ट व एक्सईएन ऑपरेशन ओल्ड फरीदाबाद की होगी। साथ ही उन्होंने मांग की कि विभाग द्वारा जल्द से जल्द इस दफ्तर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।