फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Emphasis will be given on practical studies in the new session

Faridabad News: नए सत्र में प्रैक्टिकल पढ़ाई पर दिया जाएगा जोर

Thu, 14 Aug 2025 05:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Emphasis will be given on practical studies in the new session
छात्रों को विषय की गहरी समझ के साथ-साथ वास्तविकता से कराएगी अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के 12 सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही इस बार लिखित पाठ्यक्रमों की अपेक्षा प्रैक्टिकल पढ़ाई पर अधिक जोर दिया जाएगा। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इससे छात्रों को विषय की गहरी समझ के साथ-साथ वास्तविक जीवन में उसका उपयोग करने का अनुभव मिलेगा।



यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो चुकी हैं। सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, केएल मेहता, डीएवी कॉलेज, सुषमा स्वराज राजकीय महिला महाविद्यालय बल्लभगढ़, सेक्टर-23 और तिगांव राजकीय महाविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ अपनी कक्षाओं में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस सत्र में छात्रों के नैतिक, शैक्षणिक और व्यावहारिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्रयोगात्मक कक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क, औद्योगिक भ्रमण और रिसर्च गतिविधियों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार, फरीदाबाद के अलावा दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में दाखिला ले रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि यह बदलाव छात्रों को न केवल रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करेगा, बल्कि उन्हें वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता भी देगा।


वर्जन
इस सत्र में हमारा उद्देश्य छात्रों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक ज्ञान देना है। प्रैक्टिकल क्लास, इंडस्ट्री विजिट और प्रोजेक्ट वर्क से उनकी समझ गहरी होगी और वे वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होंगे।- डॉ सुनिधि, उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed