फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Emergency services will be available at all CHC centers during elections.

Faridabad News: चुनावों में सभी सीएचसी केंद्रों पर मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं

Thu, 28 Mar 2024 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Emergency services will be available at all CHC centers during elections.
-स्वास्थ्य निदेशालय ने पत्र जारी कर दिए आदेश, कहा दवा उपकरण व स्टॉफ किया जाए सुनिश्चित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चुनावों के दौरान जिला अस्पताल के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्रों पर भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर इन सेवाओं को 24 घंटे जारी रखने के आदेश दिए गए हैं।
चुनावों के दौरान किसी भी क्षेत्र में हिंसक घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए लोकसभा चुनावों के दौरान सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा, चिकित्सा उपकरणों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए सभी अधिकारी अपने स्तर पर अतिरिक्त स्टॉफ भी नियुक्त कर सकते हैं। जबकि ठेके पर तैनात कर्मियों के समझौता समय में भी परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर उपलब्ध होंगी आपातकालीन सेवाएं
खेंडीकला, कौराली, धौज गांव और तिगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से इन सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि आपातकालीन सेवाएं शुरू होने से स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जारी रही वर्तमान सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों से जिला अस्पताल में रैफर नहीं किए जाएंगे घायल
वर्तमान समय में सभी केंद्रों पर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ही आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। यदि निर्धारित समय के बाद कोई मामला इन केंद्रों पर पहुंचता है तो उन्हें जिला अस्पताल में रैफर कर दिया जाता है। मतदान और चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली हिंसक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं।


सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए आदेश
दूर-दराज क्षेत्रों में चुनाव के दौरान होने वाली हिंसक घटनाओं के मद्देनजर यह आदेश जारी किए गए हैं। चुनाव के दौरान सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह दुरूस्त होनी चाहिए। इसके लिए पत्र जारी कर सभी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों को आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। --डाॅ रणदीप पुनिया, स्वास्थ्य महानिदेशक, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed