फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Eliminate odd-even rules for shops

दुकानों के लिए खत्म करें सम-विषम नियम

Sun, 13 Jun 2021 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Eliminate odd-even rules for shops
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले केवल नाम मात्र के ही रह गए हैं, ऐसे में व्यापार मंडल में सम-विषम नियमानुसार बाजार खोलने के नियम को लेकर रोष बढ़ता ही जा रहा है। बाजारों में सम-विषम नियम से खुलने वाले नियम को एक निश्चित समय के लिए दुकान खोलने की मांग व्यापार मंडल की ओर से उठने लगी है। व्यापारियों का तर्क है कि इससे ग्राहकों को कई विकल्प मिलेंगे, कर्मचारियों को समय से पूरा वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के काफी कम मामले सामने आ रहे हैं। दिन-प्रतिदन कोरोना संक्रमण की दर लगातार घट रही है। ऐसे में अब वे सरकार व जिला प्रशासन से मांग है कि सम-विषम प्रणाली समाप्त करते हुए पूरा बाजार सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए। - जगदीश भाटिया, अध्यक्ष व्यापार मंडल फरीदाबाद
विज्ञापन

कोरोना में व्यापारी की कमर वैसे ही टूट गई है। लोगों के गोदामों में माल भरा हुआ है। ऐसे में दुकानें अब एक निश्चित समय के लिए पूर्ण रूप से सरकार को खोल देनी चाहिए, ताकि व्यापार पटरी पर आ सके। - राम जुनेजा, जिलाध्यक्ष हरियाणा व्यापार मंडल फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर सम-विषम प्रणाली समाप्त होती है तो इसके व्यापारियों के अलावा दुकानों पर कार्य करने वाले व आम ग्राहक को फायदा मिलेगा। वह अनेकों विकल्प के साथ पंसदीदा सामान सही दाम पर खरीद सकेगा। - वासुदेव अरोड़ा, प्रधान सेक्टर सात-दस मार्केट
हम बाजार को पूर्ण रूप से खोलने के लिए काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश सरकार को डूबते हुए व्यापार को बचाने के लिए बाजार को खोलने की अनुमित देनी चाहिए। ताकि एक साल से घाटे में चल रहा व्यापार पटरी पर आ सके। - प्रेम खट्टर, प्रधान हरियाणा व्यापार मंडल बल्लभगढ़
प्रदेश सरकार व प्रशासन को कोरोना की गाइड लाइन के तहत व्यापारियों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। व्यापारियों के खर्चे वहीं के वहीं हैं, जबकि कोरोना काल से आमदनी में गिरावट आई है। सरकार को व्यापारियों को राहत देने के लिए ध्यान देना चाहिए। - अशोक गांधी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन

ग्रामीण क्षेत्र में सम-विषम प्रणाली के साथ रविवार को बाजार बंद होने से सप्ताह में केवल तीन दिन ही दुकानें खुल रही है। ऐसी स्थिति में व्यापार पर काफी असर आया है। हालत यह है कि दिनभर में एक-दो ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। - शिव कुमार मित्तल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed