फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity workers assaulted

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट

Sun, 15 Feb 2026 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers assaulted
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव भैसरावली में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कर्मचारियों को जान से मारने की नियत से पिस्तौल भी मंगवाई थी। थाना तिगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।


राधा पीजी बल्लभगढ़ निवासी रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह किराये पर रहते हैं। वह बिजली बोर्ड डिवीजन बदरौला में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात हैं। 14 फरवरी को उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार अपनी टीम अमित कनिष्ठ अभियंता, पंकज लाइनमैन, उमेद लाइनमैन व रमेश सहायक लाइनमैन और सरकारी गाड़ी के चालक बोबी के साथ सुबह 9 बजे रूटीन चेकिंग पर गांव भैंसरावली में दिनेश दीक्षित के घर चेक करने गए थे।
विज्ञापन

टीम ने उनके परिवार को बताया कि वह बिजली बोर्ड बदरौला से आए हैं। उसके बाद वह बिजली चेक करने के लिए घर की छत पर गए, तो तभी दिनेश दीक्षित, मोहित दीक्षित व गौरव दीक्षित छत पर आए और उनकी टीम को आगे जाने से रोका। इस दौरान सभी ने गाली गलौज व मारपीट करना शुरू कर दिया। तभी आरोपी दिनेश ने कहा कि पिस्तौल निकाल कर लाओ इनको जान से मार देंगे। सभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए मकान की छत से नीचे लेकर आ गए। सभी कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और घटना की सूचना डायल 112 पर दी। थाना तिगांव पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed