फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity wires hanging outside houses, department waiting for an accident

Faridabad News: घरों के बाहर लटके बिजली के तार, विभाग को हादसे का इंतजार

Mon, 13 Oct 2025 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity wires hanging outside houses, department waiting for an accident
कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं आते हैं बिजली कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में कई जगहों पर घरों के बाहर बिजली के तार लटक रहे हैं। इसकी वजह से लोग खतरा महसूस कर रहे हैं। तोरों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम के कर्मचारियों से कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

एनआईटी-पांच के एफ ब्लॉक और आईटीआई रोड पर स्थित कई घरों और दुकानों के बाहर तार लटक रहे हैं। लोग कई बार इन तारों से टकरा जाते हैं। इस वजह से हादसे की आंशका बनी रहती है। घरों के पास बच्चे भी खेलते रहते हैं। अगर किसी तार में कट हुआ तो वे करंट की चपेट में आ सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमें हर वक्त डर लगा रहता है कि कहीं इसमें करंट न आ जाए। हम अपने बच्चों को घर के बाहर खेलने नहीं देते हैं। उन्होंने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों से कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक तारों को ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

दो लोगों की कुछ दिन पहले ही हुई है मौत

आपको बताते चलें कि अगस्त में सेक्टर 21 ए में घरों में सहायिका के तौर पर काम करने वाली महिला बिजली के तार की चपेट में आ गई थी। हादसे में महिला की मौत हो गई थी। बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा था इस कारण महिला को तार दिखाई नहीं दिया। वहीं जुलाई माह में हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहा युवक रवि फरीदपुर के पास जयकारा लगाते समय बिजली के तार की चपेट में आने से झुलस गया था। रवि की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत-

बिजली के तार काफी समय से घर के बाहर लटक रहे हैं। इससे बच्चों को खतरा रहता है। बिजली निगम के कर्मचारियों ने शिकायत के बावजूद इसको ठीक नहीं किया है।- आरती, एफ ब्लॉक, एनआईटी पांच



दुकान के बार लटके बिजली के तार ग्राहकों के लिए खतरा हैं। वे कई बार इससे टकरा जाते हैं।- रमेश, दुकानदार, गांधी कॉलोनी


तार कई बार जमीन पर गिर जाते हैं। फिर हमको ही खंबे पर लगाने पड़ते हैं। -राघव, गांधी कॉलोनी
इस इलाके में बिजली के तार ठीक किए गए थे। सभी तार ऊपर हैं। बिजली के अलावा नेट व अन्य केबल जमीन के पास हो सकती है। अगर बिजली का कोई तार नीचे है तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा। तोताराम, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article