{"_id":"69a72a8dd0cdc8b1940194e7","slug":"electricity-system-survey-will-be-conducted-this-month-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64224-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इस माह होगा बिजली व्यवस्था का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इस माह होगा बिजली व्यवस्था का सर्वे
विज्ञापन
गर्मियों से पहले खामियां होंगी दूर, बिजली वितरण निगम ने लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होली के बाद बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली निगम अलर्ट मोड पर आ गया है। गर्मियों में बढ़ती बिजली खपत और संभावित बिजली समस्या से निपटने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने मार्च में सभी क्षेत्रों का सर्वे करने का निर्णय लिया है। विभाग ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
इस सर्वे के दौरान बिजली मीटर, ट्रांसफॉर्मर और बिजली लाइनों का निरीक्षण किया जाएगा। बिजली के अधिक कट लगने से निवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ता है। यह सभी परेशानी बिजली की खराब व्यवस्था के कारण होता है। ऐसे में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पहले से ही सक्रिय है, जिससे लोगों को गर्मी में तपना पड़े। विभाग निरीक्षण के दौरान सभी क्षेत्रों का जायजा लेगा, जिसके बाद आवश्यकतानुसार संसाधनों की पूर्ति करेगा। इसके साथ ही लोगों के लिए ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर की जांच कर उनकी क्षमता बढ़ाने या नए ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना बनाई जाएगी। जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में कूलर, एसी, फ्रिज और पंखों के अधिक उपयोग से बिजली की खपत सर्दियों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। ऐसे में यदि समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त न की जाएं तो बिजली कटौती की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
वर्जन
गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ जाती है। इस माह हमारी ओर से सभी क्षेत्रों में निरीक्षण कर बिजली समस्याओं का पता लगाया जाएगा। जिससे समस्या का तुरंत निपटारा हो सके और उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशान न होना पड़े। - जितेंद्र ढुल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम