फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity supply could not be restored after the storm

Faridabad News: आंधी के बाद से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई दुरुस्त

Tue, 27 May 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply could not be restored after the storm
कई क्षेत्रों में तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शनिवार देर रात आई बारिश और आंधी के बाद से अब तक बिजली-पानी की आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो पाई है। सोमवार को भी शहर के कई क्षेत्रों में करीब तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। शनिवार को आई आंधी में एनआईटी, ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लभगढ़ सहित कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे गिर गए थे।
इससे शहर का पूरा बिजली आपूर्ति सिस्टम प्रभावित हो गया था। बिजली निगम की करीब तीस टीमें विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत का कार्य कर रही हैं। इस दौरान बिजली निगम के नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन दो हजार से अधिक शिकायतें आ रही हैं। बिजली विभाग के नियंत्रण कक्ष में आंधी आने से पहले तक रोजाना 1000-1200 शिकायतें आती थीं।
विज्ञापन

सोमवार को भी नीलम बाटा रोड के आसपास के क्षेत्रों में और एसी नगर में कई घंटे बिजली गुल रही। इन क्षेत्रों में बिजली निगम के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे रहे। वहीं, डबुआ कॉलोनी, नंगला एन्क्लेव, पर्वतीय कॉलोनी व कपड़ा कॉलोनी में भी बिजली कटौती रही। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण डबुआ कॉलोनी का हाल अधिक खराब रहा। एनआईटी दो नंबर, जवाहर कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, नहर पार, खेड़ी, इंदिरा कांपलेक्स, भारत काॅलोनी, पल्ला, तिलपत, अगवानपुर, इस्माइलपुर, अजय नगर में सुबह से कई बार बिजली कट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आंधी से कई सब स्टेशनों में दिक्कत आई थीं। वहीं कई जगहों पर खंभे गिर गए थे। अधिकांश जगह व्यवस्था को बेहतर कर दिया गया है। कई जगहों पर फाॅल्ट पकड़ में नहीं आया था। वहां पर बिजली आपूर्ति में थोड़ी देरी हुई है। - जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed