फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity supply becomes uninterrupted with the installation of a transformer in Jajru.

Faridabad News: जाजरू में ट्रांसफार्मर लगाने से निर्बाध हुई बिजली आपूर्ति

Fri, 28 Aug 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply becomes uninterrupted with the installation of a transformer in Jajru.
ग्रामीणों को बिजली कटौती से मिलेगी राहत, लगाया गया 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। जाजरू गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती और बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या का समाधान कर दिया गया है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए गांव में 100 किलोवाट क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाया गया है।

नए ट्रांसफार्मर के लगने से ग्रामीणों को ओवरलोड के कारण होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है। गांव के सरपंच अजय डागर ने बताया कि काफी समय से ग्रामीण बिजली कटौती की समस्या से परेशान थे। गांव में लगे एक ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण वह बार-बार खराब हो जाता था। ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी, जिससे खासकर गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क कर समस्या का स्थायी समाधान कराने का प्रयास किया गया। सरपंच ने बताया कि अब गांव में 100 किलोवाट का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इससे बिजली का लोड दोनों ट्रांसफार्मरों पर विभाजित हो जाएगा और ओवरलोड की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed