फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity supply affected in Tikawali village for 4 days, people blocked the road

Faridabad News: गांव टिकावली में 4 दिन से बिजली प्रभावित, लोगों ने लगाया जाम

Tue, 27 May 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply affected in Tikawali village for 4 days, people blocked the road
बिजली न होने से लोग पानी खरीदकर ग्रह कार्य कर रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव टिकावली में चार दिन से बिजली गुल रहने के चलते गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। इस दौरान करीब 150 लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर यातायात को बाधित रखा। जिसके चलते प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर यातायात चालू करवाया।

जिसके बाद बिजली बोर्ड की ओर से नया ट्रांसफार्मर लाया गया। लोगों का कहना है कि चार दिन से बिजली नहीं आई है। निवासी सतीश कुमार ने बताया कि रात में काफी समस्या होती है। सबसे ज्यादा समस्या पानी की है। चार दिन से पानी नहीं मिल पाया है। इसके कारण हमें बाहर रुपये देकर टैंकरों से पानी लेना पड़ रहा है। रोज पानी खरीदना बहुत महंगा पड़ रहा है। हमने इससे पहले बिजली विभाग को शिकायत भी की थी। लेकिन, कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


वहीं राहुल और दीपक ने बताया कि बिजली न आने को लेकर बिजली विभाग को कई पत्र लिखे। लेकिन उनकी ओर से कोई उत्तर नहीं मिला। हमें मजबूरन रोड जाम करना पड़ा। बिना बिजली के भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।इसके कारण लोग पानी को भी तरस रहे हैं। गांव में लगभग 250 घर है। इनमें से किसी भी घर में चार दिन से बिजली नहीं आई है। रोड जाम करने के बाद बिजली बोर्ड की ओर से नया ट्रांसफार्मर लाया गया है। उम्मीद है कि अब हमें बिजली मिलेगी। यदि अब भी हमें बिजली नहीं मिली तो हम फिर से रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed