फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity poles obstructing the plan to clear traffic congestion

Faridabad News: जाम मुक्त करने की योजना के आड़े आ रहे बिजली के खंभे

Sat, 26 Sep 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles obstructing the plan to clear traffic congestion
स्लिप रोड बनाने का काम नहीं चढ़ पा रहा सिरे, योजना को नहीं मिल रही रफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र को जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों को चौड़ा करने और स्लिप रोड बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है, लेकिन कई स्थानों पर बिजली के खंभे इस योजना की राह में अड़चन बन गए हैं। नेहरू ग्राउंड में मेट्रो मोड़ के पास स्लिप रोड बनाने और सड़क चौड़ी करने का काम खंभों के कारण प्रभावित हो रहा है। खंभे हटाए जाने के बाद ही काम को पूरी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए करीब चार स्थानों पर स्लिप रोड तैयार किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करना और चौराहों के आसपास लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत दिलाना है। इसी योजना के तहत नेहरू ग्राउंड में मेट्रो मोड़ के पास स्लिप रोड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां सड़क को चौड़ा करने का काम भी किया जा रहा है। हालांकि, सड़क के हिस्से में लगे बिजली के खंभे निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं। खंभों की वजह से सड़क चौड़ीकरण और स्लिप रोड का निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार बिजली के खंभों को हटाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। खंभों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया चल रही है। सभी खंभे हटने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। कुछ खंभों को हटाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही अन्य खंभों को भी हटवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि स्लिप रोड और सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा कराया जा सके। इसके अलावा एनआईटी-3 मस्जिद चौक पर भी स्लिप रोड तैयार किया जाना है। यहां स्लिप रोड बनने के बाद चौराहे पर मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों का दबाव कम करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अजरौंदा चौक पर भी स्लिप रोड
अजरौंदा चौक पर भी स्लिप रोड बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए एसीपी कार्यालय की दीवार को तोड़ा गया है। जगह मिलने के बाद स्लिप रोड का निर्माण किया जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद अजरौंदा चौक पर वाहनों की आवाजाही बेहतर होगी और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed