फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity meters installed near the temple in Manjhawali, risking electrocution due to overflow of drain

Faridabad News: मंझावली के मंदिर किनारे लगे बिजली मीटर, नाले के ओवरफ्लो से करंट उतरने का खतरा

Wed, 04 Mar 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity meters installed near the temple in Manjhawali, risking electrocution due to overflow of drain
ग्रामीणों ने की मीटर शिफ्ट कराने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। गांव मंझावली में शिव मंदिर के पास लगे बिजली मीटर इन दिनों बड़े खतरे का कारण बने हुए हैं। मीटर बिल्कुल जमीन के किनारे खिसक कर आ गए हैं और ठीक पास में एक गंदा नाला भी बह रहा है।
बरसात या नाले के ओवरफ्लो होने की स्थिति में पानी मीटरों तक पहुंच सकता है, जिससे करंट उतरने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर के आसपास प्रतिदिन श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। इसके अलावा पशु भी खुले में घूमते रहते हैं। ऐसे में यदि नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मीटरों को छू लेता है तो करंट पानी में फैल सकता है, जिससे आमजन और पशुओं की जान जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन

वर्जन

मामला संज्ञान में लाया गया है। विभागीय टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। यदि मीटर असुरक्षित स्थिति में पाए गए तो उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया जाएगा। -अंकित मित्तल, बदरोला उपमंडल अधिकारी बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed