{"_id":"6ac402ff1ec815d07701c3f0","slug":"electricity-department-employees-submitted-a-memorandum-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81873-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बिजली निगम में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सेक्टर-23 स्थित डीएचबीवीएन कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार कंबोज की अनुपस्थिति में यूनियन पदाधिकारियों ने सर्कल सुपरिंटेंडेंट टेकचंद को नोटिस सौंपा।
यूनियन ने चेतावनी दी कि तीन दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद जोन में फोरमैन देवेंद्र को उसके मूल आदेश के अनुसार मथुरा रोड सब डिवीजन में भेजने को लेकर पहले भी विरोध किया गया था। यूनियन के अनुसार इस मामले में प्रदर्शन के बाद अधीक्षण अभियंता के हस्तक्षेप से एक्सईएन ओल्ड ने कर्मचारी को मूल आदेश के अनुसार रिलीव करने का भरोसा दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद कर्मचारी को अब तक रिलीव नहीं किया गया है।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि फील्ड में तकनीकी कर्मचारियों की पहले ही कमी है। ऐसे में मूल तैनाती स्थल पर कर्मचारी को नहीं भेजे जाने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली से कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। यूनियन ने नोटिस के माध्यम से कहा कि यदि तीन दिन में समझौते को लागू नहीं किया गया तो निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मदनगोपाल, सोनू गोला, मुकेश शर्मा, अरुण, कुलदीप, सुमेर, सुभाष समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद